फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of youth found hanging on tree with rope

पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला युवक का शव

Mon, 22 Feb 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging on tree with rope
शाहगंज (जौनपुर)। नगर से सटे छिडवा भादी गांव में सोमवार की सुबह नीम के पेड़ पर एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटकता मिला। आनन-फानन में परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव स्थित शमशान घाट पर लेकर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी गई है।
विज्ञापन

शाहगंज नगर से सटे छिडवा भादी गांव स्थित राजभर बस्ती के समीप नीम के पेड़ के सहारे गांव के ही बृजेश राजभर (30) पुत्र शिव कुमार का शव फंदे के सहारे लटकता मिला। स्थानीय लोगों ने सोमवार की सुबह शव देखा। जानकारी मिलने पर घर वाले भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद वे शव को नीचे उतारा और आनन-फानन में अंतिम संस्कार के लिए गांव स्थित शमशान घाट पर लेकर पहुंच गए। अंतिम संस्कार की तैयारी चल ही रही थी कि इसी बीच किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शमशान से शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed