{"_id":"6681741023a6d652060de682","slug":"dead-body-of-young-man-found-near-his-house-in-jaunpur-police-arrived-late-family-members-blocked-the-road-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घर के पास मिली युवक की लाश, देर से पहुंची पुलिस, परिजनों ने किया चक्काजाम; किसी ने फोन कर बुलाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर के पास मिली युवक की लाश, देर से पहुंची पुलिस, परिजनों ने किया चक्काजाम; किसी ने फोन कर बुलाया था
Sun, 30 Jun 2024 08:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 30 Jun 2024 08:35 PM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर के भिखारीपुरकला गांव में युवक की लाश मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। धीरे-धीरे ग्रामीणों का भी जमावड़ा होने लगा। बताया जा रहा है कि किसी ने फोन कर युवक को बुलाया था। वह देर तक वापस नहीं लौटा और कुछ समय बाद ही घर के पास युवक की लाश मिली। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
मृतक पवन यादव की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर कला गांव में एक व्यक्ति द्वारा फोन कर बुलाए गए युवक का शव उसके घर के चैनल के पास चाईपाई पर पाया गया। युवक की मौत होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, किंतु पुलिस के देर से पहुंचने पर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
जाम लगने की सूचना पर उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के भाई राहुल ने गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा भाई पवन (21) को फोनकर बुलाने की बात कही है। कुछ देर बाद किसी ने परिजनों को पवन की मौत होने की खबर दी तो परिजन उक्त व्यक्ति के घर पर पहुंचे जहां पवन का शव चारपाई पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
शव लेकर परिजन सुजानगंज रोड पर आकर जाम लगा दिए। जाम की सूचना पर उपजिलाधिकारी श्रीकेश कुमार राय मौके पर पहुंचे उसके बाद प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे किंतु परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
एसडीएम द्वारा उचित कानूनी कार्यवाही करने तथा नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। सायं काल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि मृतक के भाई राहुल यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।