{"_id":"60dc3a498ebc3edbc57818eb","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-suspicious-condition-in-jaunpur-family-members-accused-for-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः आम के बाग में सोने गए युवक का संदिग्ध हाल में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः आम के बाग में सोने गए युवक का संदिग्ध हाल में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Wed, 30 Jun 2021 03:02 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 30 Jun 2021 03:02 PM IST
सार
जौनपुर जिले के चकेसर गांव में युवक का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन में जुटी पुलिस।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के चकेसर गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हाल में मिला। शरीर पर गहरे चोट के निशान देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की रात करीब आठ बजे मृतक घर से गांव स्थित अपनी आम के बाग में सोने गया था। बुधवार सुबह उसका शव मिला।
विज्ञापन
हत्या का आरोप लगाते हुए उन्होंने पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच पड़ताल में जो दोषी होगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन