{"_id":"60bd99808ebc3e1f582722fb","slug":"dead-body-of-newlywed-lady-found-hanging-in-inlaws-house-in-jaunpur-parents-accused-for-dowry-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
Mon, 07 Jun 2021 09:35 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 07 Jun 2021 09:35 AM IST
सार
वाराणसी के चोलापुर थाना अंतर्गत दानगंज गांव निवासी सुलेखा मौर्या (24) की शादी जौनपुर के बंजारेपुर गांव निवासी सचिन मौर्य से लगभग आठ माह पूर्व हुई थी। सुलेखा रविवार की रात कमरे में फंदे से लटकते मिली। newly married woman murder in jaunpur
विज्ञापन
पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बंजारेपुर गांव में बीती रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने दहेज में दो लाख रुपये न देने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
वाराणसी के चोलापुर थाना अंतर्गत दानगंज गांव निवासी सुलेखा मौर्या (24) की शादी बंजारेपुर गांव निवासी सचिन मौर्य से लगभग आठ माह पूर्व हुई थी। रविवार की रात खाना खाने के बाद सुलेखा कमरे में गई। कुछ देर बाद परिजन वहां पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
शव को नीचे उतारते हुए पुलिस और मायके वालों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। देर रात मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। सुलेखा के पिता महेंद्र मौर्य का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये नकदी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
मांग पूरी न करने पर बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। एसओ श्रीप्रकाश राय ने बताया कि पिता ने ससुर और पति के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।