फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of a young man found hanging from a rope on a tree

Jaunpur News: पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला युवक का शव

Sun, 24 Dec 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a rope on a tree
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी के तहत उदयचंदपुर के समीप पुल से 100 मीटर दक्षिण दिशा में रविवार की सुबह आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका मिला। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पूरनपुर निवासी अभिलेश यादव उर्फ मित्तल (26) पुत्र वीरेंद्र यादव उर्फ बीकेडी सरायबीरू चौराहे के पास किराना की दुकान चलाता था। दुकान में पिता भी हाथ बंटाते थे। रविवार सुबह स्थानीय ग्रामीण उक्त स्थान पर सरपत काटने गए थे। उनकी नजर पेड़ से रस्सी के सहारे लटकते हुए अभिलेश के शव पर पड़ी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचित किया। सात माह पूर्व मृतक की शादी गाजीपुर जिले के औड़िहार में हुई थी। मृतक की माता मीरा देवी व पत्नी शीतल घटना की जानकारी के बाद चीखने चिल्लाने लगी। परिजनों ने बताया कि मृतक शनिवार शाम करीब चार बजे के आस-पास से ही दुकान से निकल गया था। पुलिस को घटना स्थल से मृतक की बाइक, कुछ बीयर के केन व सिगरेट के पैकेट मिले हैं। उसके जानने वालों का कहना है कि मृतक तीन दिन से रस्सी लेकर घूम रहा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि इतना बड़ा कदम उठा लेगा। प्रभारी निरीक्षक केराकत रामजन्म यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, मृतक के पिता के अनुसार मृतक तीन दिन से रस्सी लेकर घूम रहा था। आत्महत्या का कारण भी अभी समझ नहीं आ रहा है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed