{"_id":"6033f5c98ebc3ee97c56fc9e","slug":"dead-body-found-in-bed-in-pokhari-for-seven-days-jaunpur-news-vns5762303200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्तर से गायब हुई मासूम की सात दिन पोखरी में मिली लाश...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिस्तर से गायब हुई मासूम की सात दिन पोखरी में मिली लाश...
विज्ञापन
सिकरारा (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के लाजीपार चूड़ीहार बस्ती से एक सप्ताह पूर्व मौसी के साथ सोते समय बिस्तर से गायब हुई मासूम की लाश पोखरी में मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना से परिजन और गांववाले स्तब्ध हैं।
पवांरा थाना क्षेत्र के नरगहना निवासी कल्लू की पत्नी आसिया उर्फ बिट्टन अपने बच्चों के साथ कुछ दिनों से लाजीपार चूड़ीहार बस्ती स्थित मायके में थी। गत 15 फरवरी की रात उसकी बेटी मुस्कान (2) अपनी मौसी आसरीन के साथ टीनशेड के कमरे में सो रही थी। बगल की चारपाई पर मुस्कान की मां आसिया दो अन्य बेटियां खुशनसीबी (5) व खुशी (4) को लेकर सोई थी। रात 12 बजे आसरीन की नींद टूटी तो बिस्तर पर मुस्कान को न पाकर उसने आसपास तलाश की।
जब बच्ची का पता नहीं चला तो उसने परिजनों को जगाया। काफी खोजबीन के बाद भी मुस्कान का सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। गुमशुदगी का केस दर्ज पुलिस तलाश में जुटी थी। इस बीच सोमवार को घर से थोड़ी दूरी पर स्थित पोखरी में मुस्कान का शव उतराया मिला। शव देख परिजन सन्न रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस आशंका जता रही है कि घर के आसपास गड्ढे झुरमुट व नहर का किनारा है। बस्ती के लोग बत्तख पालते है। संभव है कि कोई जानवर उठा ले गया होगा। हालांकि परिजन पुलिस की दलील पर विश्वास नहीं कर रहे और न ही किसी से रंजिश की बात बता रहे। एसओ अश्वनी दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
लकड़ी निकालते वक्त कुएं में गिरने से युवक की मौत
सुरेरी (जौनपुर)। क्षेत्र के अड़ियार गांव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से शव को बाहर निकाला। अड़ियार गांव निवासी नागेंद्र कुमार उर्फ करिया (35) को सोमवार की अपराह्न लकड़ी निकालते समय कुएं में गिर गया। मां सावित्री देवी ने ग्रामीणों को पुकारा। ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। युवक को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास शुरू हुआ। गहरे कुएं में अंधेरा होने से लोगों को अंदर जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम ग्रामीणों ने किसी तरह युवक को कुएं से निकाला, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
------------------------
गैर इरादतन हत्या के मामले में पिता-पुत्र समेत चार गिरफ्तार
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव में चाकू गोदकर बड़े भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद छोटे भाई व तीन भतीजों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। गांव निवासी अशोक कुमार गौतम की जमीन विवाद में छोटे भाई रामअजोर से विवाद हुआ था। रविवार को इसी विवाद में मारपीट के दौरान चाकू से हमले में अशोक कुमार गंभीर रुप से घायल हुए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने छोटे भाई रामअजोर गौतम, भतीजा रंगाराव, विक्की, सूरज पर केस दर्ज किया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया।
---