फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Daughter-in-law sitting with her daughter in law

ससुराल में बेटी के साथ धरने पर बैठी बहू

Wed, 09 Dec 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law sitting with her daughter in law
मुंगराबादशाहपुर। पंवारा थाना क्षेत्र के सरायबीका गांव में एक सप्ताह बाद मायके से लौटकर आई विवाहिता को ससुराल वालों ने घर में नहीं घुसने दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस भी मामला सुलझा नहीं सकी तो बहू अपनी दो साल की बेटी के साथ ससुराल की चौखट पर धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन

थाना महराजगंज के तेजी बाजार निवासी रमेश चंद्र गुप्ता की पुत्री श्रद्धा (29) की शादी पवारा थाना क्षेत्र के सरायबीका निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता के बेटे पवन कुमार गुप्ता साथ 2017 मे हुई थी। श्रद्धा को दो साल की एक बेटी भी है। एक सप्ताह पहले श्रद्धा के भाई गोपाल गुप्ता वैवाहिक समारोह में भाग लेने के लिए बहन को विदा कराकर घर ले गये थे। मंगलवार को बहन को ससुराल पहुंचाने गोपाल सरायबीका पहुंचे तो ससुराल वालों ने श्रद्धा को घर में जाने से रोक दिया। अंदर से घर का दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा पीटने के बाद भी ससुराल वालों ने दरवाजा नही खोला। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए । किसी ने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दे दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया लेकिन ससुराल वाले श्रद्धा को रखने को तैयार नहीं हुए। उसके बाद श्रद्धा अपनी बेटी के साथ ससुराल की चौखट पर धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed