फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Data of examination centers being done online in control room

कंट्रोल रूम में आनलाइन हो रहा परीक्षा केंद्रों का डाटा

Thu, 17 Mar 2022 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Data of examination centers being done online in control room
जौनपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए बने केंद्रों का डाटा ऑनलाइन किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंट्रोल रूम में कंप्यूटर कक्ष स्थापित कर दिया गया है। परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के लिए टाडा फीड कर होली बाद टेस्टिंग की जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्रों को सेक्टर, जोन और सुपरजोन में बांटकर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। जो परीक्षा पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए कुल 230 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को 31 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में एक-एक मजिस्ट्रेट लगाए हैं। परीक्षा को सात जोन में बांट दिया गया है। हर जोन में जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीएम को लगाया गया है। इसके साथ परीक्षा को तीन सुपरजोन में बांटा गया है। नजर के जिम्मेदारी सीडीओ अनुपम शुक्ल को सौंपी गई है। इसके साथ ही तीन तहसील क्षेत्र की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश और तीन तहसील की जिम्मेदारी सीआरओ रजनीश राय को सौंपी गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा खुद परीक्षा पर नजर रखेंगे। डीआईओएस ने कहा कि सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रवेश पत्र गए हैं। 19 से 20 मार्च के बीच प्रश्न पत्र भी जिले में पहुंच जाएगी। जैसे ही प्रश्नपत्र मिल जाएगा, उसे केंद्र व्यवस्थापकों की निगरानी में डबल लाक में सुरक्षित रखवा दिया जाएगा। ताकि 24 मार्च से परीक्षाएं शुतारू रूप से शुरू हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed