{"_id":"685af33f090d6efc2104e5b5","slug":"danger-from-transformers-during-rains-safety-arrangements-missing-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-136378-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बरसात में ट्रांसफॉर्मर से खतरा, सुरक्षा के इंतजाम नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बरसात में ट्रांसफॉर्मर से खतरा, सुरक्षा के इंतजाम नदारद
विज्ञापन
शाहगंज। बरसात का मौसम जहां गर्मी से राहत लेकर आता है, वहीं मानसून में बिजली व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती भी रहती है। शाहगंज नगर क्षेत्र के कई इलाकों में लगे ट्रांसफार्मर इन दिनों खतरे का कारण बने हुए हैं। बरसात के बावजूद इनके आसपास कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं, इससे आम लोगों में भय का माहौल है। नगर के रामलीला भवन चौक, एराकियाना चौराहा, भांदी, दादर बाईपाास रोड, कालीचौरा और खुटहन रोड जैसे क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर खुले हैं और कई जगह बिजली के तार झूलते नजर आते हैं। बारिश में करंट की आशंका के चलते बच्चों और राहगीरों की जान को हमेशा खतरा बना रहता है। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि निगम समय रहते कदम उठाए, ताकि संभावित हादसों से बचा जा सके।
........................................
बोले लोग ...
कई बार शिकायत देने के बावजूद ट्रांसफॉर्मरों के चारों ओर सेफ्टी गार्ड नहीं लगाए गए। बरसात में सुरक्षा बेहद जरूरी है, वरना कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
-अफजल खान, स्थानीय नागरिक।
.....................................
कुछ ट्रांसफॉर्मर जमीन पर रखे हैं, जिससे आस-पास करंट फैलने की आशंका और भी बढ़ जाती है। उन्होंने मांग की कि विद्युत निगम तत्काल आवश्यक कदम उठाए।
मनीष जायसवाल, सभासद।
....................................
वर्जन ...
ऐसी शिकायतें मिली हैं और संबंधित क्षेत्रों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही सभी खुले में रखे ट्रांसफॉर्मरों के चारों ओर सुरक्षा कवच लगाए जाएंगे, ताकि संभावित खतरों से बचा जा सके।
विज्ञापन
-अमित कुमार धर्मा, उपखंड अधिकारी विद्युत।