फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   D.Pharma classes will start from this session in the year in purvanchal university

पूविवि में इसी सत्र से शुरू होंगी D.Pharma की कक्षाएं, 60 सीटों आए 200 आवेदन

Sun, 26 Jul 2020 12:46 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 26 Jul 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
D.Pharma classes will start from this session in the year in purvanchal university
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में इसी साल से डीफार्मा की कक्षाएं चलेंगी। विवि ने सत्र 2020-21 के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 60 सीटों पर होने वाले दाखिले के लिए 200 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।

विज्ञापन


आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर मेरिट तैयार की जाएगी। मेरिट के क्रम में दाखिला लिया जाएगा। परिसर में बीफार्मा की पढ़ाई पहले से हो रही है। अब छात्रों को डीफार्मा में पढ़ाई कर अपना कॅरियर बनाने का  मौका मिलेगा।
विज्ञापन


विवि परिसर स्थित फार्मेसी संस्थान में चालू सत्र से ही कक्षा संचालन के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। डीफार्मा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 20 जुलाई तक का समय तय किया था। आवेदन की तिथि बीतने के बाद विभाग के शिक्षक अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वह 30 जुलाई तक अपने अभिलेख, आधार कार्ड आदि अपलोड कर दें, ताकि उनकी मेरिट सूची तैयार की जा सके। विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि डीफार्मा की पढ़ाई शुरू होने से छात्रों के लिए रोजगार के अवसर बढे़ंगे। परिसर में चालू सत्र से ही कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। 60 सीटों पर मेरिट के हिसाब से दाखिला लिया जाएगा। दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 45500 रूपये फीस तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed