फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Customer coming to collect ATM card and bank manager clashed

Jaunpur News: एटीएम कार्ड लेने आए ग्राहक और बैंक मैनेजर भिड़े

Sat, 18 May 2024 03:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Customer coming to collect ATM card and bank manager clashed
मछलीशहर। मुस्तफाबाद बाजार स्थित यूनियन बैंक की शाखा में मैनेजर ने ग्राहक द्वारा वीडियो बनाने पर आपत्ति जताते हुए मोबाइल छीनकर फेंक दिया। जिससे मोबाइल टूट गया। एटीएम कार्ड लेने आए ग्राहक से इसी बात पर विवाद बढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन


वारा गांव निवासी दो युवक यूनियन बैंक की शाखा में एटीएम कार्ड लेने आए थे। संबंधित अधिकारी के नहीं रहने पर उन्हें एटीएम कार्ड नहीं मिला तो वे शाखा प्रबंधक से उक्त कार्ड देने के लिए दबाव बनाने लगे। इसी बात पर विवाद होने लगा। ग्राहक के साथ आया युवक वीडियो बनाने लगा। मैनेजर की निगाह जब उस व्यक्ति पर पड़ी तो वे मोबाइल छीनकर फेंक दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली वापस लौट आई। कोतवाल अशेषनाथ का कहना है कि दोनों पक्षों द्वारा तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed