{"_id":"6075ec9c8ebc3e8d34562501","slug":"crowds-gathered-in-temples-to-worship-mother-shailputri-jaunpur-news-vns584924592","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां शैलपुत्री की आराधना के लिए मंदिरों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शैलपुत्री की आराधना के लिए मंदिरों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
जौनपुर। वासंतिक नवरात्र के पहले दिन जगत जननी के प्रथम रुप मां शैलपुत्री की आराधना के लिए देवी मंदिरों में भीड़ रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। नारियल-चुनरी चढ़ाकर मां का आशीर्वाद लिया। घरों में भी कलश स्थापना कर लोगों ने पूजन-अर्चन किया। धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित किया। दुर्गा चालीसा और सप्तशती के पाठ होते रहे।
चौकियां स्थित मां शीतला धाम में भोर की आरती के बाद से ही दर्शन के लिए कपाट खोल दिए गए। प्रशासन की पाबंदियों के कारण भक्त सिर्फ झांकी दर्शन ही कर सके। गेट पर ही प्रतीक स्वरुप रखे कलश पर पूजन-सामग्री चढ़ाकर मां की स्तुति की। यहां दर्शन के लिए लंबी कतार लगी रही। कतारों में खड़े लोग धक्का-मुक्की करते रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का मानक दरकिनार रहा। तमाम श्रद्धालु मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। कोई इसके लिए रोक-टोक भी नहीं रहा था। कतारबद्ध लोग मां का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। वहीं, शहर के परमानतपुर स्थित मैहर देवी मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन किया। यहां पांच-पांच का समूह बनाकर मंदिर में प्रवेश दिया गया। गेट पर ही मास्क की जांच और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था मंदिर प्रबंधन किया था। बिना मास्क आए लोगों को मायूूस भी लौटना पड़ा। मंदिर के महंथ सूर्यप्रकाश जायसवाल ने बताया कि नौ दिनों तक विविध अनुष्ठान जारी रहेंगे। इस दौरान कोरोना से बचाव मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। मछलीशहर: नगर के प्रमुख देवी मंदिरों सहित शक्ति धाम छाछो, मदरासी बाबा आश्रम स्थित दुर्गा मंदिर, देवनगर स्थित शीतला माता और मोलनापुर गांव के दुर्गा मंदिर में लोगों ने दर्शन पूजन किया। घरों में भी लोगों ने कलश स्थापना कर पूजा की जा रही हैं।