फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Criminal with bounty of 25 thousand arrested in jaunpur STF took action cases registered

Jaunpur News: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एसटीएफ ने की कार्रवाई; दर्ज हैं मुकदमे

Thu, 12 Sep 2024 09:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 09:44 PM IST
सार

Jaunpur News: मोनू यादव पर जौनपुर और सुलतानपुर में हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, चोरी सहित कई कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। इस बाबत खुटहन थानाध्यक्ष ने बताया कि मोनू को गिरफ्तार कर चालान करते हुए जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Criminal with bounty of 25 thousand arrested in jaunpur STF took action cases registered
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी मोनू यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ ने खुटहन थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 25 हजार के इनामियां शातिर अपराधी मोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसको पुलिस टीम ने गुरुवार की सुबह खुटहन के पिलकिछा चौराहा से गिरफ्तार किया। उसके ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ को काफी दिनों से मोन यादव निवासी डडवा खालिसपुर बदलापुर के फरार इनामी अपराधी के सक्रिय होकर अपराध करने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। इस संबंध में एसटीएफ की विभिन्न इकाइयों/ टीमों को सूचना इकट्ठा करने व कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। 
विज्ञापन




एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम जनपद जौनपुर में मौजूद थी। इस दौरान टीम को पता चला कि खुटहन थाना के मुकदमे वांछित 25 हजार रुपये का इनामी मोनू यादव खुटहन के पिलकिछा चौराहे के पास मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुटहन थाना की पुलिस भी रही मौजूद
इस सूचना पर टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को साथ लेकर वांछित अभियुक्त मोनू यादव को पिलकिछा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पूछताछ पर बताया कि वह एक फरवरी 2024 को अपने साथी अंकित उर्फ आकाश के साथ मिलकर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के लालबहादुर सोनी के हार्डवेयर की दुकान पर जाकर उनके ऊपर जान से मारने के नियत से फायर किया था।

यह गोली लालबहादुर सोनी के पेट में लगी थी, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिससे मौके पर दहशत का माहौल पैदा हो गया था। विवेचना के दौरान पता हुआ कि छित्रेश तिवारी उर्फ छोटू तिवारी व इंद्रेश तिवारी निवासी चौबहा थाना सरपतहां जनपद जौनपुर जो जिला कारागार अंबेडकरनगर में बंद है। उनके द्वारा लालबहादुर सोनी से रंगदारी मांगा गया था।

रंगदारी न देने पर मोनू यादव व अंकित उर्फ आकाश को साहिल तिवारी द्वारा असलहा उपलब्ध कराया गया था। जिसके बाद मोनू यादव व अंकित ने इस घटना को अंजाम दिया था। अंकित उर्फ आकाश को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त मोनू यादव घटना के बाद से फरार चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed