फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Criminal carrying reward of Rs 20,000 arrested

Jaunpur News: 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2024 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Criminal carrying reward of Rs 20,000 arrested
बक्शा। पुलिस ने शनिवार को 20 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चार किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र हकारीपुर महरापुर गांव के पास स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान पर थे। इस दौरान सफेद झोले के साथ आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर इशारा पाते ही पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। युवक के पास मिले झोले में तीन किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम मोहम्मद आसिफ उर्फ आरिफ उर्फ तेरेनाम निवासी आवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ बताया।

थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर आजमगढ़ जनपद के रानी की सराय थाने में गोवध अधिनियम का मुकदमा दर्ज है। पवई थाने में दर्ज गोवध अधिनियम व हत्या के प्रयास के मुकदमे में बदमाश वांछित है। आजमगढ़ पुलिस ने उस पर 20 हजार का इनाम घोषित किया है। बदमाश की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। उसे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed