फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Criminal arrested in police encounter shot in leg was running away after firing police

UP Encounter: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; टीम पर फायरिंग कर भाग रहा था

Wed, 10 Sep 2025 03:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 10 Sep 2025 03:00 PM IST
सार

Jaunpur News: यूपी के जाैनपुर जिले में एसओजी और स्वाट टीम ने कार्रवाई कर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। बदमाशें के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Criminal arrested in police encounter shot in leg was running away after firing police
अस्पताल में इलाज के लिए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Encounter News: जौनपुर के जलालपुर थाना पुलिस और एसओजी/ स्वाट टीम के साथ हुए पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे अपने हमराह के साथ त्रिलोचन बाजार में बने पुलिस बूथ पर मौजूद थे। उसी समय एसओजी टीम प्रभारी प्रवीण यादव भी मय हमराह आ गए। पुलिस टीम आपस में अपराध और अपराधियों के विषय में बातचीत कर रही थी।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

एसओजी प्रभारी ने बताया कि उनकी एक टीम उपनिरीक्षक तरुण श्रीवास्तव की अगुवाई में अभियुक्तों की तलाश में घोसाव धरांव के तरफ गई हुई है। इसी समय मुखबीर से सूचना मिली की अखिलेश यादव उर्फ नेता, जो वांछित चल रहा है वह ककोरी, खालिसपुर की तरफ से नहर रोड पकड कर पैदल आ रहा है।

हाईवे से कोई साधन पकड़कर वह वाराणसी की तरफ जाने वाला है। पुलिस टीम मुखबिर की सूचना को जरिए दूरभाष तरुण श्रीवास्तव के नेतृत्व वाली एसओजी टीम को बताया गया और त्रिलोचन महादेव की तरफ से घेराबंदी के लिए बुलाया।

विज्ञापन

कई मामलें हैं दर्ज

पुलिस टीम ककोरी नहर पुलिया हाईवे पर पहुंची तो हाईवे एक व्यक्ति ककोरी खालिसपुर की तरफ से नहर पटरी रोड पकड़कर हाईवे की तरफ पैदल आते हुए दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया गया तो वह मुड़कर पीछे की तरफ भागने लगा। तब तक ककोरी की तरफ से एसओजी की दूसरी टीम नहर पटरी पकड़कर आ रही थी।

भाग रहे व्यक्ति ने पुलिस से खुद को घिरा देखकर नहर पटरी पर ही एक झाड़ी छिप पुलिस टीम पर फायर करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायर किया गया, जो बदमाश के पैर में लग गई और वह घायल हो गया। घायल बदमाश की जामा तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ।

प्रभारी निरीक्षक जलालपुर के मुताबिक, आरोपी की पहचान केराकत कोतवाली क्षेत्र के के कुसरना महरादेवा निवासी अखिलेश यादव उर्फ नेता के रूप में हुई है। उसने बताया कि अपने साथी सूरज यादव उर्फ गोलू के साथ डिंगूरपुर क्रासिंग के तरफ से त्रिलोचन बाजार की तरफ जा रहा था कि नहर रोड पर पुलिस से मुठभेड़ हो गया था। जिसमें वह पुलिस पर फायर करते हुए भाग गया था। हालांकि, मुठभेड़ में  सूरज उर्फ गोलू पकड़ा गया था। इसी असलहे से उस दिन पुलिस पर फायरिंग किया था। घायल बदमाश को पुलिस इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed