फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   WORKING blasts case decided 20

श्रमजीवी बम विस्फोट कांड में फैसला 20 को

Wed, 03 Aug 2016 12:48 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 03 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
WORKING blasts case decided 20
कोर्ट में पेश होकर पुलिस की कड़ी सुरक्षा में बाहर निकलता आतंकी आरोपी ओबैदुर्रहमान उर्फ बाबू भाई। - फोटो : jaunpur
श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में बम विस्फोट के आरोपी हूजी के आतंकी ओबैदुर्रहमान उर्फ बाबू भाई की सजा का फैसला 20 अगस्त को सुनाया जाएगा। एडीजे प्रथम बुधिराम यादव की अदालत ने मामले के दो अन्य आतंकियों  हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन व नफीकुल विश्वास को भी तलब किया है। 20 अगस्त को तीनों के मामले में एक साथ सुनवाई के बाद अदालत अपना फैसला सुनाएगी। मंगलवार को ओबैदुर्रहमान की सजा का फैसला आनेवाला था इसे देखते हुए जेल से लेकर दीवानी कचहरी तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।   
विज्ञापन


बता दें कि पटना से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में 28 जुलाई 2005 की शाम  5:20 बजे हरपालगंज रेलवे स्टेशन के हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के पास साधारण बोगी में बम का धमाका हुआ था। जिसमें 12 यात्रियों की मौत हो गई थी और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन

इस मामले में चार आतंकी ओबैदुर्रहमान उर्फ बाबू भाई, मोहम्मद आलमगीर उर्फ रोनी, नफीकुल विश्वास और हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन आरोपी हैं। इसमें अदालत आतंकी मोहम्मद आलमगीर उर्फ रोनी को 30 जुलाई को मृत्यु दंड की सजा सुना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबैदुर्रहमान के मामले में फैसले के लिए दो अगस्त की तिथि नियत थी। इसी बीच एक अन्य मुकदमे के विचारण के लिए हैदराबाद भेजे गए दो आरोपी आतंकियों नफीकुल विश्वास और हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन के जौनपुर जेल वापस भेजने संबंधी हैदराबाद सेंट्रल जेल के अधीक्षक का पत्र मिलने पर अदालत ने तीनों के मामले में 20 अगस्त को सुनवाई तय कर दी। मंगलवार को ओबैदुर्रहमान की सजा के फैसला आने के मद्देनजर जिला जेल से लेकर दीवानी कचहरी तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और पीएसी के साथ सादी वर्दी में भी जवान तैनात किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed