फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wife, three children, threw acid on

पत्नी, तीन बच्चों पर फेंका तेजाब 

Tue, 20 Dec 2016 02:00 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Tue, 20 Dec 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार की देर रात शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पत्नी और तीन बच्चों पर तेजाब फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसे चारों को पुलिस ने अस्पताल भेजवाया। आरोपी घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन


गांव में फेरी कर पुराने कपड़े और कबाड़ खरीद और बेचकर आजीविका चलाने वाला पांचू (55) करीब तीन साल पहले बड़ा गांव पहुंचा था और तभी से यहां मुस्ताक अहमद के बरामदे में परिवार के साथ रहता है। पांचू की शराब पीने की लत से पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था।
विज्ञापन


रविवार रात को पांचू शराब के नशे में घर पहुंचा। वह और शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांग रहा था। पत्नी ने इनकार किया तो वह बाहर गया। फिर कुछ देर बाद लौटा तो पत्नी से विवाद हो गया। आरोप है कि पत्नी से मारपीट करने के बाद उसने तेजाब फेंक दिया। इसमें पत्नी बन्ना (55) , बेटी, सालेहा (15), अमीना (5), मेहरुल (4) झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोगों की नींद खुल गई। सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को राजकीय चिकित्सालय शाहगंज में भर्ती कराया। यहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पांचू की तलाश की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed