फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   village chief son murder

ग्राम प्रधान पुत्र की पीट-पीटकर हत्या

Thu, 24 Mar 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 24 Mar 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
 लाइन बाजार थानाक्षेत्र के सैदनपुर गांव में मंगलवार की रात लाठी-डंडे से पीटकर प्रधान के बेटे की हत्या कर दी गई। पुलिस ने  पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया। गांव में दो मार्च की रात हुई एक हत्या के प्रतिशोध में यह वारदात हुई है।  सैदनपुर में दो मार्च की रात गांव निवासी ओम प्रकाश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


इस घटना में ग्राम प्रधान शीला गुप्ता के बड़े पुत्र पवन गुप्ता आरोपी है। घटना के बाद से ही उनका  परिवार घर में ताला लगाकर  बाहर रह रहा है। मंगलवार की रात को ग्राम प्रधान का दूसरा बेटा प्रेम गुप्ता (22) बाइक से घर आया। वह जैसे ही घर पहुंचा, पहले से ही ताक में रहे छह से अधिक लोगों ने लाठी-डंडे लेकर उसे दौड़ा लिया। वह भागा, लेकिन कुछ दूर जाकर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीटते हुए उसके घर तक ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन


  घायल युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया  गया, लेकिन ले जाते समय रास्ते  में ही उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान शीला गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर भोला, सोनू और रामआसरे को गिरफ्तार कर लिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed