फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Usurer and villagers assaulted

सूदखोर और ग्रामीणों में मारपीट

Tue, 07 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 07 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Usurer and villagers assaulted
बरसठी के कसियांव गांव में सूद वसूलने गए सूदखोर की ग्रामीणों ने तोड़ दी कार।  
 नेवढ़िया थाना के कसियांव गांव में रविवार की आधी रात असलहों के साथ पैसा वसूलने पहुंचे सूदखोर और ग्रामीणों में मारपीट हो गई। पहले तो सूदखोर ने साथियों के साथ एक ग्रामीण की पिटाई कर दी। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो उन्हें कार और बाइक छोड़कर भागना पड़ा।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने कार और दो बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया। पीड़ित के घर पर पुलिस बल तैनात कर दी गई है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू हो गई है। पीड़ित ने चार नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ  तहरीर दी है।
विज्ञापन


कसियांव गांव निवासी राजेंद्र उपाध्याय ने गांव के ही एक सूदखोर से 65 हजार रुपये वर्ष 2014 में ब्याज पर लिए थे।  राजेंद्र की मानें तो उसने खेत बेचकर अब तक 1.80 लाख रुपये वापस कर दिया। कुछ महीनों के बाद         सूदखोर ने 65 हजार की फिर मांग की और न अदा करने पर धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भयवश उसने बचे हुए खेत को गिरवी रखकर 65 रुपये और लौटा दिए। यानी 65 हजार के बदले दो साल के अंदर उसने 2.45 लाख रुपये लौटा दिए। इसके बावजूद भी कर्जदार बना रहा। सूदखोर फिर 1 लाख 30 हजार और वसूलने का दबाव बनाया। 

पैसा वापस न करने पर वह सोमवार की आधी रात अपने आधा दर्जन साथियों के साथ असलहा लेकर एक कार और तीन बाइक से राजेंद्र के घर पहुंच गया। जहां सूदखोर से विवाद हो गया। पीड़ित का दरवाजा पीटने लगे। शोर सुनकर पड़ोस का संतोष पांडेय मौके पर पहुंचे तो उसकी भी पिटाई कर दी।


 शोर मचाते हुए वह घर की तरफ भागे तो गांव के लोग लाठी डंडे लेकर पहुंच गए। सभी ने सूदखोर और उसके साथियों को पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह वे वाहन छोड़कर भाग निकले। आक्रोशित लोगों ने वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर एसओ विजय बहादुर मौके पर  पहुंचकर मामले का छानबीन करते हुए बाइक व कार को कब्जे में ले लिया।  पीड़ित के यहां रात मे सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी  गई है। राजेंद्र पांडेय ने चार नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ  तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed