फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two injured 13

दो मरे 13 घायल

Sun, 19 Mar 2017 12:47 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 19 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two injured 13
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। - फोटो : jounpur
जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि कुल 13 लोग घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृत ट्रक चालक बिहार के रोहतास जिला निवासी है। जबकि अन्य घायलों में इलाहाबाद और जौनपुर के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार बिहार के रोहतास जिले के इस्लामपुर करहर निवासी ख़ालिद राईन (45) व ख़लासी मुकेश (35) मुंडेरा मंडी इलाहाबाद से ट्रक पर आलू लादकर ग़ाज़ीपुर जा रहे थे । जबकि सहसों इलाहाबाद निवासी भुल्लू राम (40) धान लदा ट्रक लेकर जौनपुर से इलाहाबाद जा रहा था। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कोदहूं गांव के पास पहुंचे ही थे कि दोनो ट्रकों में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें चालक ख़ालिद की धटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि  उसी ट्रक में सवार  ख़लासी मुकेश बाल बाल बच गया। दूसरे ट्रक चालक भुल्लू राम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृत चालक की जेब से मिले मोबाइल नंबर पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा डीह निवासी बच्चेलाल गुप्ता (40) शुक्रवार की शाम को बाइक से कहीं जा रहे थे। बाकरा बाद के पास किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, केराकत कोतवाली के डेढ़वाना गांव में ब्रह्मभोज में शामिल होकर घर लौट रहे कार सवार मुफ्तीगंज नाले के पास पहुंचे थे तभी कार गहरी खाई में पलट गई। उसमें सवार इलाहाबाद के करछना हिंदुपुर गांव निवासी कार चालक सागर (18), अखिलेश (19), पिंटू कन्नौजिया (24), जौनपुर सदर कोतवाली के ओलन्दगंज निवासी प्रिती (17), विभा देवी (70), गीता देवी निवासी नेवढ़िया (50),  शुभम (7)घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


 शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी कैलाश (35) घर के समीप सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए जबकि सरपतहां थाना क्षेत्र के अतरडीह गांव निवासी अजय कुमार (20) पुत्र  दयाराम गांव के पास  सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भरेठी निवासी मो. फहद (18) पुत्र मो. जकरिया, अपने छोटे भाई मो. खालिद (16) और अपने दोस्त तौसीफ (18) के साथ परीक्षा देने के बाद साथी को छोड़ने कार से उसके घर गौराबादशाहपुर जा रहे थे। ग्राम्योदय इंटर कालेज के पास पहुंचे थे तभी असंतुलित कार सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से टकरा गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed