फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three of the six million theft from homes

तीन घरों से छह लाख की चोरी

Tue, 24 Jan 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Tue, 24 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
 जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार की रात तीन घरों से चोरों ने नकदी और जेवरात समेत छह लाख से अधिक का माल पार कर दिया। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन


  चंदवक थाना क्षेत्र के घुट्ठे गांव निवासी सखराज राम के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने अंदर कमरे का ताला तोड़कर बाक्स में रखे नकदी व जेवरात समेत तीन लाख से अधिक का माल पार कर दिया। सुबह जब लोग सोकर उठे तो कमरे का दरवाजा खुला था और अंदर रखा बाक्स गायब था। बाक्स में सोने के दो हार , चेन, कंगन समेत अन्य कीमती गहने थे। सूचना  पर पहुंची पुलिस ने मौके की छानबीन की।
विज्ञापन


   उधर खुटहन थाना क्षेत्र के नेवादा और धमौर गांव में दो घरों से चोरों ने नकदी व जेवरात समेत तीन लाख का माल पार कर दिया। नेवादा गांव निवासी भोला सिंह के घर के पीछे से सेंधमारी कर घुसे चोर कमरे में रखा पांच बैग उठा ले गए। उसी कमरे में सो रही उनकी पत्नी रीता को भनक तक नही लगी। उनकी नींद खुली तो कमरे में सेंध लगी देख शोर मचाया। घर में रखा गहनों और नकदी आदि से भरा बैग गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


   दूसरी घटना जमीन धमौर गाँव निवासी राम कुमार यादव के घर पर हुई। जहां चोर घर के पीछे से छत पर चढे़ और आगन मे   उतर गए। अंदर कमरे में रखा दो बक्सा उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर तलाश की गई तो दोनों बक्से घर के पीछे टूटे हुए मिले। आरोप है कि उसमें रखा बीस हजार नकदी सहित चोर एक लाख से अधिक कीमत के गहने पार कर दिए। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed