फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   three arrested

34 मवेशी बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार 

Fri, 11 Mar 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 11 Mar 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
three arrested
सुइथाकला के डीह असरफाबाद गांव के पास पलटी पशुओं से लदी पिकअप।
लाइनबाजार और केराकत पुलिस ने बुधवार की रात में गश्त के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 34 पशुओं को बरामद किया है। लाइन बाजार इंस्पेक्टर विश्वनाथ यादव रात में गश्त पर थे। सिहीपुर रेलवे क्त्रससिंग के पास ट्रक आता दिखाई दिया। रोकने का इशारा किए तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। तलाशी ली गयी तो उसमें 21 बैल व बछडे़ बरामद हुए। दो लोग पकड़ लिए गए।
विज्ञापन


जिनके नाम हरिश्चंद्र यादव ग्राम गुडवडी थाना सरपतहां मन्तोष पुत्र सीताराम ग्राम हुसेनाबाद थाना शाहगंज बताया। उधर केराकत इलाके में इंस्पेक्टर शिवानंद चेकिंग कर रहे थे जहां उन्हें चौकी गद्दी के तरफ से एक पिकप आती दिखी। सोहनी गेट के पास रोक लिया। चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। जबकि खलासी अनसार अहमद निवासी चोखीपुर थाना देवगांव आजमगढ को गिरफ्तार कर लिया गया।  पिकअप से ं 13 बछड़े बरामद हुए।
विज्ञापन


 मीरगंजः मछलीशहर-जंघई मार्ग पर बभनियांव तिराहे पर पिकअप तस्करों ने तीन गाय लाद ले गए। शक के आधार पर जंघई चौकी पुलिस ने बभनियांव गांव के एक और रामगढ गांव के दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बभनियांव गांव के सुभाष शर्मा, सुदामा मिश्रा व खजानी सिंह का घर अगल बगल लबे रोड पर है। बुधवार की रात पशु तस्कर गाय खोल ले गए। सोकर उठे तो किसी की गाय नही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुशाला के बगल पिकअप के पहिए के निशान से लोगों को आशंका हुई कि जरूर पशु तस्कर गाय खोल ले गए। सुईथाकलाः सरपतहा थाना क्षेत्र के लखनऊ बलिया मार्ग पर डीह असरफ ाबाद गांव के पास सुबह पिकप पलटने से उसमें लदी चार गायों की मौके पर मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बताई गई। ग्रामीणों ने चालक  और खलासी की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। 


गुरुवार को सुल्तानपुर की तरफ  से एक पिकप पर सात गाय लादकर पशु तस्कर शाहगंज की तरफ  जा रहे थे। पिकप की रफ्तार तेज होने के कारण पीछे के दोनों टायर फट गए। जिससे पिकप अनियंत्रित होकर पलट र्खाइं में पलटी गई। जिससे मौके पर ही चार गायों की मौत हो गई। तीन अन्य गायों की हालत गंभीर बताई गई। वाहन पलटने की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। चालक और खलासी की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने घायल तीन गायों को ग्रामीणों को सुपुर्द कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed