फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   thieves cash and jwelery

चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवर उड़ाए

Mon, 09 May 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 09 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
thieves cash and jwelery
चोर - फोटो : Amar Ujala
क्षेत्र के परौती गांव में शनिवार की रात छत के सहारे घर में दाखिल हुए चोरों ने नकदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया। पेटी टूटी हालत में घर से चार सौ मीटर दूरी पर मिला। सूचना मिलने पर डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा लेकिन घटना का कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन



पुलिस भी खानापूर्ति कर वापस लौट गई। पीड़ित का कहना है कि चोर करीब दस लाख का सामान उठा ले गए। परौती गांव निवासी सुरेंद्र दुबे सभापति इंटर कालेज उतिराई में प्रधानाचार्य हैं। शनिवार की रात परिवार के लोग गर्मी के कारण बाहर सोए थे।
विज्ञापन


महिलाएं छत पर सोई थी। छत के सहारे घर में दाखिल हुए चोर आलमारी का लाकर तोड़कर लगभग दस लाख के जेवरात, कपड़ा और 17 हजार नगद उठा ले गए। दो लोहे की पेटी को भी उठा ले गए। पेटी टूटी हालत में सुबह घर से लगभग चार सौ मीटर दूर नन्दलाल के पाही के पास मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस और डाग स्क्वायड की टीम भी कुछ पता नहीं लगा सकी। शौर्य घटना स्थल से डेढ़ किलोमीटर जाने के बाद रुक गया। कोई अहम सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। सुबह जब घर की महिलाएं उठी तो देखा की कमरे का दरवाजा खुला है।

कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी का लाकर भी टूटा था। सुरेन्द्र ने बताया कि आलमारी में दो हार, तीन चेन, 5 अंगूठी, दो झुमका, मंगलसूत्र, हाफ पेटी, पायल, मीना, मांगटीका सहित 10 लाख की जेवरात और 17 हजार रूपये नगद उठा ले गए।


सूचना पाकर पुलिस और डाग स्वायड घटना स्थल पर पहुंची। शौर्य घर से डेढ़ किमी दूर मौजी वैश्यकापूरा गांव तक जाकर रुक गया। लेकिन कोई सामान बरामद नही हुआ। एसओ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि जांच चल रही है। शीघ्र ही पर्दाफ ाश हो जाएगा। इसी रात चोरों ने बगल स्थित रमाकान्त के घर का भी ताला तोड़ा था लेकिन जाग जाने के कारण चोर भाग गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed