{"_id":"572f9baf4f1c1b71275ceafd","slug":"thieves-cash-and-jwelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवर उड़ाए
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 09 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के परौती गांव में शनिवार की रात छत के सहारे घर में दाखिल हुए चोरों ने नकदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया। पेटी टूटी हालत में घर से चार सौ मीटर दूरी पर मिला। सूचना मिलने पर डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा लेकिन घटना का कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा।
पुलिस भी खानापूर्ति कर वापस लौट गई। पीड़ित का कहना है कि चोर करीब दस लाख का सामान उठा ले गए। परौती गांव निवासी सुरेंद्र दुबे सभापति इंटर कालेज उतिराई में प्रधानाचार्य हैं। शनिवार की रात परिवार के लोग गर्मी के कारण बाहर सोए थे।
महिलाएं छत पर सोई थी। छत के सहारे घर में दाखिल हुए चोर आलमारी का लाकर तोड़कर लगभग दस लाख के जेवरात, कपड़ा और 17 हजार नगद उठा ले गए। दो लोहे की पेटी को भी उठा ले गए। पेटी टूटी हालत में सुबह घर से लगभग चार सौ मीटर दूर नन्दलाल के पाही के पास मिली।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस और डाग स्क्वायड की टीम भी कुछ पता नहीं लगा सकी। शौर्य घटना स्थल से डेढ़ किलोमीटर जाने के बाद रुक गया। कोई अहम सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। सुबह जब घर की महिलाएं उठी तो देखा की कमरे का दरवाजा खुला है।
कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी का लाकर भी टूटा था। सुरेन्द्र ने बताया कि आलमारी में दो हार, तीन चेन, 5 अंगूठी, दो झुमका, मंगलसूत्र, हाफ पेटी, पायल, मीना, मांगटीका सहित 10 लाख की जेवरात और 17 हजार रूपये नगद उठा ले गए।
सूचना पाकर पुलिस और डाग स्वायड घटना स्थल पर पहुंची। शौर्य घर से डेढ़ किमी दूर मौजी वैश्यकापूरा गांव तक जाकर रुक गया। लेकिन कोई सामान बरामद नही हुआ। एसओ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि जांच चल रही है। शीघ्र ही पर्दाफ ाश हो जाएगा। इसी रात चोरों ने बगल स्थित रमाकान्त के घर का भी ताला तोड़ा था लेकिन जाग जाने के कारण चोर भाग गए।