फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   TD Inter College Principal arrested

टीडी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Mon, 03 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
TD Inter College Principal arrested
बीटीसी परीक्षा में नकल कराने के आरोपी तिलक धारी सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर प्रबंध समिति की हुई बैठक में प्रधानाचार्य को निलंबित कर जांच बैठा दी गई। प्रशासन ने प्रधानाचार्य कार्यालय को सील कर दिया है।
विज्ञापन



बीटीसी वर्ष 2013 की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 28 जुलाई को टीडी इंटर कालेज में आयोजित थी। आरोप है कि परीक्षा में छात्रों को पास कराने के लिए कालेज के प्रधानाचार्य और कक्ष निरीक्षकों ने ठेका ले रखा था। लाखों रुपये इसके नाम पर वसूले गए थे। इसकी शिकायत किसी ने गोपनीय रूप से डीएम भानुचंद्र गोस्वामी से  किया।
विज्ञापन


 डीएम के निर्देश पर एसडीएम राकेश पटेल और सीओ सिटी अभिषेक सिंह ने छापा मारा तो भगदड़ मच गई। तीन कक्ष निरीक्षक और तीन छात्र नकल कराते रंगे हाथ पकड़ लिए गए। परीक्षा में 14 छात्रों के पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मामले में प्रधानाचार्य  डा. वीरेद्र प्रताप सिंह ने तीन कक्ष निरीक्षकों और तीन छात्रों के खिलाफ जहां केस दर्ज कराया वहीं लाइनबाजार थाने के एसआई यूपी सिंह ने गिरफ्तार तीन छात्रों और कक्ष निरीक्षक शशि राय के बयान के आधार पर प्रधानाचार्य के खिलाफ छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने, अनुचित साधनों का प्रयोग कराने आदि

मामलों में केस दर्ज कराया था। इसी मामले में पुलिस ने रविवार को सुबह प्रधानाचार्य  के मुरादगंज स्थित आवास से गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां मजिस्ट्रेट ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। सीओ सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि कक्ष निरीक्षक शशि राय ने बताया कि प्रधानाचार्य  ने ही नकल की पूरी


प्लानिंग तैयार की थी। इसके एवज में छात्रों से लाखों रुपये वसूली की गई। नीचे कमरे खाली होने के बाद भी दूसरी मंजिल के कमरों में परीक्षा कराई गई ताकि जिन छात्रों से पैसा लिया गया है उन्हें बेधड़क नकल कराकर पास कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed