फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sister-in-law's throat slit by killing

ननद ने भाभी की गला काटकर की हत्या 

Fri, 30 Dec 2016 01:17 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 30 Dec 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law's throat slit by killing
मुंगराबादशाहपुर के मठिया गांव में महिला की हत्या के बाद जुटी भीड़।
मठिया गांव में बुधवार की रात बदमाशों के साथ मिलकर ननद ने सोते समय भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी। गुस्साए लोगों ने जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने कोयलाकाडी शिवकुटी, इलाहाबाद निवासी ननद समेत दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बताया जाता है कि यह वारदात जमीन को लेकर हुई है। इलाहाबाद के फाफामऊ निवासी रमेश यादव करीब 20 साल पहले अपनी पत्नी सुशीला यादव (50) के साथ यहां मठिया गांव में घर बनवाकर रहते थे।
विज्ञापन


रमेश यादव की 15 साल पहले मौत हो गई। सुशीला अपने बच्चों के साथ घर में रहती थी। पति की मौत के काफी दिनों बाद सुशीला ने मठिया गांव के  कमलेश से शादी कर ली और अपने घर में ही रहने लगी। सुशीला के पहले पति से छह बच्चे और दूसरे पति से दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पति रमेश की मौत के बाद फाफा मऊ में स्थित उसके नाम की भूमि सुशीला के नाम वरासत हो गई। इसी को लेकर ननद माधुरी से सुशीला का विवाद चल रहा है। सुशीला ने 10 विस्वा में से पांच विस्वा जमीन दो साल पहले छह लाख में बेच दी थी। आरोप है कि सारा पैसा सुशीला की ननद ने हड़प लिया था।

बाकी बची जमीन बेचने के लिए वह सुशीला पर दबाव बना रही थी। सोमवार और मंगलवार को माधुरी अपने साथ कुछ लोगों को लेकर मठिया आई थी। उसने जमीन बेचने के  लिए दबाव बनाया था। इसे लेकर दोनों में मारपीट भी हुई थी।

आरोप है कि माधुरी ने बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। बुधवार की रात सुशीला दस वर्षीय बेटे भोला के साथ घर के बाहर टीनशेड के बरामदे में सो रही थी। रात में करीब 11 बजे सुशीला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उस समय बगल में सो रहा बेटा भोला चीख पड़ा।

शोर सुनकर घर के अंदर सो रहे लोग और आसपास के लोग पहुंचे। भोला के मुताबिक आरोपियों में माधुरी भी थी। ग्रामीणों ने रात में पुलिस को सूचना दी। काफी देर बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो लोगों ने जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया।


घंटों बाद पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त करवाया। सुशीला के पुत्र सुरेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने ननद माधुरी देवी निवासी कोयलाकाडी शिवकुटी इलाहाबाद, कंचन यादव निवासी थरवई इलाहाबाद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। इस संबंध में एसपी ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed