फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   shramjivi blasts a convicted, sentenced today...

फैजाबाद का बदला था श्रमजीवी विस्फोट

Sat, 30 Jul 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 30 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
shramjivi blasts a convicted, sentenced today...
श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट के मामले में शुक्रवार को आतंकी मोहम्मद आलमगीर उर्फ रोनी को दोषी करार दिए जाने के दौरान बाहर जुटी भीड़।
 श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन विस्फोट कांड का खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एसीपी संजीव यादव ने दो जुड़वां भाइयों मुहीबुल मुस्तकीन और अनीसुल मुरसलीम को गिरफ्तार कर किया था।
विज्ञापन

 

दोनों खूंखार आतंकियो ने पूछताछ में एसीपी को बताया था कि आतंकी संगठन हुजी के एरिया कमांडर ओबैदुर्रहमान उर्फ बाबू भाई, मो. आलमगीर उर्फ रोनी, हिलालुद्दीन उर्फ सोहाग खां, नफीकुल विश्वास और मो. शरीफ उर्फ कंचन ने फैजाबाद में मारे गए आतंकियों का बदला लेने के लिए ट्रेन में विस्फोट किया था। 

विज्ञापन


  दोनों ने भारत में कई अन्य आतंकियों के नाम और पते भी बताए थे। उनकी निशानदेही पर सबसे पहले ओबैदुर्रहमान उर्फ बाबू भाई को मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। 9 मई, 2006 को सीजेएम जौनपुर की अदालत में पेश किया गया था। इसके कुछ महीने बाद आरोपी हिलालुद्दीन, व नफीकुल विश्वास को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन दोनों को 23 मई, 2006 को सीजेएम जौनपुर कोर्ट में पेश किया गया। मो. आलमगीर उर्फ रोनी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा 16 अक्तूबर, 2006 को गिरफ्तार किया गया, जिसे 13 अगस्त, 2007 को जौनपुर में सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।


 

मामले के अन्य तीन आरोपी शरीफ उर्फ कंचन उर्फ सैफुद्दीन, गुलाम पाजदानी उर्फ याहिया अभी भी फरार चल रहे हैं, जबकि आतंकी आरोपी डॉ. सईद की मौत हो चुकी है। बता दें कि ट्रेन की जनरल  बोगी में हुए विस्फोट में आरडीएक्स, पोटैशियम नाइट्रेट और अमोनियम  का इस्तेमाल किया गया था। बम बनाकर अटैची में रखकर विस्फोट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed