{"_id":"dbac7d3d161cdf29fc5e1b3b7234bf9b","slug":"shot-and-killed-young-man-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर युवक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारकर युवक की हत्या
जौनपुर ब्यूराे
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर थानाक्षेत्र के जमालापुर बाजार में सरकारी भांग की दूकान पर शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका।
पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया। बरसठी थानाक्षेत्र के दीनापुर निवासी सूर्यप्रकाश उपाध्याय (42) शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे जमालापुर बाजार में सरकारी भांग की दूकान के सामने कुर्सी पर बैठे थे।
उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इतने में एक बदमाश ने तमंचा निकालकर सूर्यप्रकाश के सीने से सटाकर गोली मार दी और बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां
विज्ञापन
डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी देहात अरुण कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम मडिय़ाहूं, सीओ मडियाहूं हितेंद्र कृष्ण और सर्किल के सभी थानों के एसओ पहुंचे।
पुलिस ने पूछताछ के लिए दो दूकानदारंों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
सूर्यप्रकाश के भांजे लाइनबाजार के कुद्दूपुर निवासी विजय कुमार ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसओ रामपुर विश्वजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।