फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Robbed of half a million dead accountant

मुनीम को गोली मारकर साढ़े पांच लाख की लूट

Tue, 30 Dec 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 30 Dec 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
Robbed of half a million dead accountant
शहर के अटाला चौराहे पर बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े व्यवसायी के मुनीम को गोली मारकर साढ़े पांच लाख नगद लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर भाग निकले।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल मुनीम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। मुनीम को वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


शहर का भीड़भाड़ वाला इलाका अटाला चौराहा सोमवार को दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। कोतवाली चौराहे पर स्थित फर्म अग्रवाल इंटरप्राइजेज में काम करने वाले शरद मिश्र (उम्र 47 वर्ष) सोमवार को दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे पांच लाख 20 हजार रुपये यूनियन बैंक की मुख्य शाखा में जमा करने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बाइक से अटाला चौराहे पर पहुंचा था कि पहले से घात लगाए चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और रुपये से भरा बैग छीनने का प्रयास करने लगे। मुनीम ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। मुनीम को तीन गोलियां लगीं। वह जमीन पर गिरकर तड़पने पड़ा।

इसके बाद बदमाश रुपये से भरा बैग छीनकर हिंदी भवन की ओर भागे। वहां उनके दो साथी बाइक लेकर उनका इंतजार कर रहे थे। चारों बदमाश बाइक  पर बैठकर फरार हो गए। इसके बाद वहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।


घायल मुनीम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह और सीओ अभिषेक सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भुक्तभोगी की ओर से मिलने वाली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed