फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People feel shivering crash missing

हादसे को याद कर सिहर उठते हैं लोग 

Thu, 28 Jul 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 28 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
28 जुलाई 2005 की काली शाम की यादें आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन विस्फोट कांड का नाम जुबान पर आते ही उन परिवारों के लोग सिहर उठते हैं जो इस घटना के शिकार हुए। शरीर में आए जख्मों का असर तो आज तक है ही सरकारी मदद की आस भी पूरी न हो सकी।
विज्ञापन


मदद के लिए विवेचना का हवाला दिए जाने की टीस उनके मन को चुभ रही है। विस्फोट कांड की 11वीं बरसी के एक दिन बाद 29 जुलाई को इस मामले में फैसला आने वाला है। ऐसे में उन परिवारों के लोगों के अलावा आवाम को भी कोर्ट के फैसले का बेसब्री से इंतजार है। 
विज्ञापन


बता दें कि पटना से दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में जिले के हरपालगंज स्टेशन के पास 28 जुलाई 2005 की  शाम करीब सवा पांच बजे हुए विस्फोट में दर्जनों लोग शिकार हुए थे। उस घटना में 12 की मौत हो गई थी और 18 से अधिक जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस मंजर को याद कर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। शहर के कोतवाली निवासी विश्वनाथ सेठ, ओलंदगंज निवासी मदन लाल सेठ और शेखपुरा निवासी गोरख नाथ निषाद 28 जुलाई को श्रमजीवी एक्सप्रेस की उस जनरल बोगी में सवार थे जिसमें विस्फोट हुआ। सभी के शरीर में गहरे जख्म आए ।


 विश्वनाथ सेठ का एक पैर खराब हो गया तो गोरख नाथ निषाद की कमर की हड्डी में गहरा जख्म आया था। गोरखनाथ के परिवार के लोगों का कहना है कि घटना के  बाद एक बार नाममात्र की सहायता राशि मिली। और मदद के नाम पर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed