फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Muneeb has not disclosed the spoils

मुनीब से लूट का नहीं हुआ खुलासा

Tue, 14 Jun 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 14 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Muneeb has not disclosed the spoils
जांच करते फोरेंस‌िक एक्सपर्ट - फोटो : amar ujala
नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एचडीएफसी बैंक के पास फरवरी में बदमाशों ने 25 लाख रुपये फ्लोर मिल के मुनीब से लूट लिया था। पुलिस इस मामले में चुप्पी साधकर बैठ गई है। जबकि आईजी एसके भगत और डीआईजी ने भी घटना के शीघ्र खुलासे का दावा किया था। 
विज्ञापन


भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल का ताखापूरब गांव स्थित सीसी रोड पर पूर्वांचल फ्लोरमिल प्राइवेट लि. के नाम से मैदा फैक्ट्री है। 22 फरवरी को उनका मुनीब राजेंद्र प्रसाद और चालक जयशंकर दीक्षित कंपनी की जीप से 25 लाख रुपया लेकर दादरपुल से होकर पानदरीबा पहुंचे थे।
विज्ञापन


जहां पान दरीबा के निकट हथियारंबंद बदमाशों ने जीप रोक ली और असलहा सटाकर रुपयों से भरा बैग लेकर दादरपुर की ओर भाग गए। 25 लाख रुपये गेहूं खरीद के भुगतान के लिए बैंक से ओमप्रकाश जायसवाल ने निकलवाया था। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी एसके भगत भी मौके पर पहुंचे थे। उन्हेंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से बात करने के बाद दावा किया था कि पुलिस शीघ्र ही घटना का खुलासा कर लेगी। घटना के करीब चार महीने बीतने के हैं लेकिन पुलिस लुटेरों का पता नहीं लगा सकी। 


इस मामले में पीड़ित कारोबारी ओमप्रकाश जायसवाल का कहना है कि पुलिस जानबूझकर घटना का खुलासा नहीं कर रही है। क्योंकि घटना में शामिल अपराधियों को कुछ राजनैतिक लोगों का संरक्षण प्राप्त है। खुलासे के लिए एसपी से लेकर डीजीपी तक गुहार लगा चुका हूं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed