{"_id":"56e869fe4f1c1bdc108b4fe6","slug":"miscreants-looted-bike-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने लूटे बाइक, गहने ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने लूटे बाइक, गहने
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के कटका गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार की शाम एक सराफा कारोबारी से बाइक और बैग में रखे नकदी समेत पांच हजार के गहने लूट लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। लूट को लेकर गांव में चर्चाएं होती रहीं।
बताया जाता है बक्शा थाना क्षेत्र के दिलशादपुर गांव निवासी राजा सोनी की हैदरपुर बाजार में सराफा की दूकान है। सोमवार की शाम को वह दूकान बंद कर घर लौट रहा था। अभी वह कटका गांव के पास से गुजर रहा था कि तभी पीछे से आए पल्सर सवार बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। दिलशाद कुछ समझ पाता कि इससे पहले ही बदमाश उसकी बाइक और लेकर फरार हो गए।
बाइक की डिक्की में ही उसका बैग रखा था जिसमें नकदी समेत पांच हजार के गहने थे। पीड़ित ने बताया कि बाइक की डिक्की में उसका बैग था जिसमे नकदी समेत पांच हजार के गहने थे। हादसे के बाद दिलशाद ने शोर मचाया तो ग्रामीण जुट गए। कुछ ग्रामीण दिलशाद के बताए रास्ते की आेर बदमाशों की तलाश्ा में गए लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
बाद में दिलशाद ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उसने कहा कि बाइक की डिक्की में नकदी के साथ ही उसके गहने भी थे। संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुुटी है।