फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Land dispute Ctki sticks, killing elderly man

भूमि विवाद में चटकी लाठियां, अधेड़ की हत्या

Sun, 26 Jun 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 26 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Land dispute Ctki sticks, killing elderly man
जौनपुर के बदलापुर के ढेमा गांव में शनिवार को अधेड़ की हत्या के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग। 
 बदलापुर थाना क्षेत्र के ढेमा गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान अधेड़ की मौत हो गई जबकि दोनों तरफ से आठ लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


घटना को लेकर गांव में तनाव है। एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। हत्या से आक्रोशित ग्रामीण शव नहीं उठाने दे रहे थे। क्षेत्रीय विधायक ओम प्रकाश दुबे बाबा के आश्वासन पर तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने दिया।
विज्ञापन


ढेमा गांव निवासी सत्यनारायण यादव और इसी गांव के रंजीत सरोज एडवोकेट के बीच कई सालों से भूमि विवाद चल रहा है। सत्यनारायण शनिवार को रंजीत के घर के समीप स्थित  खेत में बुवाई करने गए थे। उनके पट्टीदार ओमप्रकाश यादव (50) खेत में मक्का और बाजरा का बीज छींट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रंजीत ने मना किया तो विवाद बढ़ गया। रंजीत व उनके परिवार के लोगों ने लाठी लेकर हमला बोल दिया। शोर सुनकर 100 मीटर दूर स्थित सत्यनारायण के परिवार के लोग भी लाठी लेकर पहुंच गए। मारपीट में सत्यनारायण (70), रामचंद्र (25) और ओमप्रकाश यादव (50) गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरे पक्ष के रंजीत  (41), अजीत (19), सुजीत (20) अमित (25) दीपक और (16), शकुंतला पत्नी रामजीत (35) को भी चोट आई। ओमप्रकाश यादव की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई जबकि रामचंद्र और सत्यनारायण को वाराणसी रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम ममता मालवीय, सीओ जटाशंकर राव समेक सर्किल के सभी थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। लोगों का कहना था कि थाने के एक दरोगा और दो सिपाहियों ने हत्या करवाई है।


उनके खिलाफ कार्रवाई हो तभी शव उठाने देंगे। मौके पर पहुंचे विधायक ओम प्रकाश दुबे बाबा ने भरोसा दिया कि वह मृतक  परिवार को मुख्यमंत्री से आर्थिक मदद और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। इस आश्वासन पर तीन घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। हत्या रोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed