{"_id":"579bb2ab4f1c1baf4521e08c","slug":"in-the-middle-of-the-village-with-sharp-weapons-killing-dulhepura","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हेपुर गांव में अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुल्हेपुर गांव में अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 30 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
जफराबाद क्षेत्र के दुल्हेपुर गांव में अधेड़ की हत्या के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के दुल्हेपुर गांव में गुरुवार की रात मक्के के खेत में अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। बचाने की गुहार पत्नी लगाते रह गई लेकिन दूरी होने के कारण लोगों को मौके पर पहुंचने में देर हो गई। जब तक गांव वाले मौके पर पहुंचे आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मृतक की पत्नी ने केस दर्ज कराया है।
पुलिस नेे दो आरोपियों तरुन और केशरी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से अवैध रिवाल्वर और तलवार बरामद हुआ है। जफराबाद के दुल्हेपुर गांव के रामसागर सरोज गुरुवार की रात्रि अपनी पत्नी इसरा देवी व छोटी पुत्री पूनम के साथ गांव से कुछ दूर स्थित अपने पाही पर सोया था।
रात्रि के करीब 12 बजे के आसपास कुछ लोग मुंह पर गमछा बांधे हुए आए और रामसागर को उठाने लगे। इसरा देवी ने जब इसका विरोध किया तो उसे मारा पीटा और पूनम के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसकी बोलती बंद कर दी। बदमाश रामसागर को बांके लाल प्रधान के मक्के के खेत में उठा ले गये।
विज्ञापन
जहां रामसागर अपनी जान बचाने के लिए भीड़ गया, लेकिन बदमाशों ने धारदार हथियार से उसके पेट में कई वार कर घायल कर दिए। उधर उसकी पत्नी इसरा के शोर मचाने पर गांव वाले एक एक कर इकठ्ठा होने लगे। गांव वालों के आने की भनक लगने पर हत्यारे भाग खड़े हुए।
पुलिस ने इसरा की तहरीर पर वरुन, तरुन, पुत्र गण राजपति व राजपति और केशरी उर्फ पप्पू पुत्र श्रीपति के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी रामजीसिंह यादव ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।