{"_id":"587d27c74f1c1b3803eff447","slug":"illegal-artillery-factory-busted","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहों की फैक्ट्री का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध असलहों की फैक्ट्री का भंडाफोड़
jaunpur
Updated Tue, 17 Jan 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जफराबाद थाने की पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने कई निर्मित और अर्ध निर्मित तमंचा और असलहा बनाने का उपकरण बरामद किया है।
पुलिस का दावा है कि इन असलहों की आपूर्ति विधानसभा चुनाव में अव्यवस्था फैलाने के लिए की जानी थी। सीओ सिटी अमित राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग गोमती नदी के किनारे सखोई गांव के पास झुरमुट की आड़ में अवैध असलहों का निर्माण कर रहे हैं।
जो चुनाव में अव्यवस्था फैलाने की लिए आपूर्ति किए जाएंगे। इस सूचना पर शाम को करीब छह बजे पुलिस टीम ने दबिश दी। जहां से एक युवक फरार हो गया। जबकि पुलिस ने दूसरे के दबोच लिया। गिरफ्तार युवक केराकत के सोहनी निवासी प्रमासरे मौर्य बताया।
विज्ञापन
उसके कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा, 315 बोर के चार तमंचे, 315 बोर का एक अर्ध निर्मित तमंचा, कारतूस, दरी, बोरी कोयला और हथियार बनाने के अन्य उपकरण बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाला बदमाश लाइनबाजार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी महेंद्र यादव था।
जो ए श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ लाइनबाजार जौनपुर, वाराणसी के बड़ा गांव, मिर्जापुर के लालगंज और केराकत थाने में 13 से अधिक मुकदमें लूट, दुष्कर्म, गैगेस्टर एक्ट , चोरी और एनडीपीएस, धोखाधड़ी के दर्ज हैं।