फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hyderabad, did not reach the two militants accused

हैदराबाद से नहीं पहुंच सके दो आंतकी आरोपी

Sun, 21 Aug 2016 12:32 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 21 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad, did not reach the two militants accused
कोर्ट
श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट कांड के मामले में आतंकी आरोपी ओबैदुर्रहमान उर्फ बाबू भाई को शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला कारागार से लाकर एडीजे प्रथम बुधिराम यादव की अदालत में पेश किया गया। अन्य दो आतंकी आरोपी हिलाल उर्फ हिेलालुदीन व नफीकुल विश्वास के नहीं आने से सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायाधीश ने ओबैदुर्रहमान की सुनवाई के लिए 23 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। जबकि हैदराबाद से आने वाले दोनों आतंकी आरोपियों की सुनवाई के लिए 20 सितंबर की तारीख तय की।  
विज्ञापन


श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट कांड के मामले के दो अन्य आतंकी आरोपी हिलाल उर्फ हिेलालुदीन व नफीकुल विश्वास के संबंध में हैदराबाद के जेल अधीक्षक का पत्र न्यायालय में आया। जिसमें  बताया गया है कि हैदराबाद की शेषन न्यायालय में दोनों के विरुद्ध 16 अगस्त से 20 अगस्त तक सुनवाई है। साथ ही दोनों आतंकी आरोपियों को भेजने के लिए ट्रेन का रिजर्वेशन कराने व उनकी सुरक्षा की व्यवस्था का इंतजाम कराने के लिए एक माह का समय मांगा गया है।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक हैदराबाद के पत्र को संज्ञान में लेते हुए न्यायाधीश ने आतंकी आरोपी हिलाल उर्फ हिेलालुदीन व नफीकुल विश्वास को तलब करते हुए सुनवाई के लिए 20 सितंबर की तिथि नियत की है। जबकि इस मामले में आतंकी आरोपी मेाहम्मद आलमगीर उर्फ रोनी को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। बता दें कि  28 जुलाई 2005 की शाम सवा पांच बजे के करीब पटना से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की साधारण बोगी में हरपालगंज रेलवे स्टेशन के हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के पास जोरदार बम धमाका हुआ था। जिसमें 12 यात्रियों की मौत हो गई थी। जबकि 18 यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए थे। चारो तरफ अपरा-तफरी व दहशत का माहौल व्याप्त हो  गया था। इसी मामले में आतंकी आरोपियों के विरुद्ध सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed