फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Head of female murder Kunckr

महिला की सिर कूंचकर हत्या

Sun, 24 Jan 2016 01:17 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sun, 24 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Head of female murder Kunckr
थाना क्षेत्र के सराय विक्रम गांव में शुक्रवार की रात एक महिला की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह उसका शव बिस्तर पर मिला था। उसके बेटे ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


सराय त्रिलोकी गांव निवासी राजेश पांडेय की पत्नी शकुंतला पांडेय (45) शुक्रवार की रात अपने टीनशेड वाले मकान के बरामदे में सोई थी। उसका बड़ा बेटा पवन (22) दूसरे कमरे में सोया था। सुबह पड़ोस का एक युवक मोबाइल चार्ज करने
विज्ञापन


के लिए पवन के घर पहुंचा तो देखा बरामदे में बिस्तर पर शकुंतला का शव पड़ा था। उसका सिर कूंच दिया गया था। बिस्तर और तकिया खून से सने थे। बगल में कुल्हाड़ी रखी थी। यह देख उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां
विज्ञापन
विज्ञापन


पहुंच गए। पवन ने दरवाजा खोलना चाहा तो कुंडी बाहर से बंद थी। उसमें बाहर से ताला लगा था और चाभी शकुंतला के बिस्तर पर पड़ी थी। ग्रामीणों ने ताला खोलकर उसे निकाला। पुलिस के मुताबिक बिस्तर के पास मिली कुल्हाड़ी में

 खून नहीं लगा था। महिला के हाथ में बास का पत्ता था और पैर में मिट्टी लगी थी। ऐसा लग रहा था कि उसकी हत्या कहीं और कर शव को लाकर बिस्तर पर रख दिया गया हो।  मृतका का पति राजेश और छोटा बेटा मिथुन


 (18) मुंबई में रहते हैं। घर पर शकुंतला पवन के साथ रहती थी। पवन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed