फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   grp arrested smuggler accused of panjab policeman in bhandari railway station jaunpur

पंजाब पुलिसकर्मी के हत्यारे जौनपुर में गिरफ्तार, जीआरपी से जमकर हुई मुठभेड़

Sat, 05 Oct 2019 02:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Oct 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
grp arrested smuggler accused of panjab policeman in bhandari railway station jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के भंडारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शुक्रवार को सुबह जीआरपी ने पंजाब के दो नशा तस्कर शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जीआरपी का दावा है कि दोनों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों पर पंजाब के अमृतसर जिले के जांडियाला थाना क्षेत्र में पुलिस के जवान की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन


गुरुवार को इलाहाबाद के सिविल लाइन इलाके से कैश वैन से हुई 1.64 करोड़ की चोरी को देखते हुए जीआरपी स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चला रही थी। सुबह में करीब चार बजे जीआरपी के थानाध्यक्ष अरविंद सिंह अपने साथियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए।
विज्ञापन


पुलिस को देख दोनों सकपकाए और भागने लगे। जीआरपी ने घेराबंदी की तो पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। खुद को बचाते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एक ने अपना नाम राजन सिंह पुत्र जसविंदर सिंह निवासी नंगलगुरु थाना जलियाला अमृतसर पंजाब तथा दूसरे ने अरविंद सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी वार्ड 14 तरनतारन रोड थाना जाड़ियाला अमृतसर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के पास से तमंचा, खोखा, 1100 नकदी, मोबाइल फोन बरामद हुआ। जीआरपी ने पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि वे नशा तस्कर हैं। दो दिन पहले मंगलवार को पंजाब में एसटीएफ और उनके बीच गोली चली थी। जिसमें से एक पुलिस जवान घायल हो गया था। बाद में पता किया गया तो उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने थाना जाड़ियाला पुलिस से जानकारी ली तो बताया गया कि दोनो के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed