{"_id":"570d41cb4f1c1b7d0f4a6afd","slug":"goon-nabed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुखबिरी के शक में साथियों ने की थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुखबिरी के शक में साथियों ने की थी हत्या
ब्यूरो अमर उजाला जौनपुर
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में गोमती नदी के किनारे हुए दोहरे हत्याकांड का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि दोहरे हत्याकांड में मुखबिरी के शक में साथियों ने हत्या की थी। एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हत्याभियुक्त के पास से पुलिस ने मृतक की घड़ी और एक बाइक भी बरामद की है। हत्या में कुल पांच लोग शामिल थे। चार की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।
मामले का खुलासा करते हुए मंगलवार को एसओ नदीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव के पास गोमती नदी के किनारे 31 मार्च की सुबह दो युवकों का शव पाया गया था। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस की जांच पड़ताल में युवकों की पहचान रुप्पनपुर नटूई थाना सारनाथ वाराणसी निवासी राजू सेठ तथा चेतगंज थाना क्षेत्र के सेनपुरा निवासी उदयकुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई। हत्याकंाड में मोबाइल काल डिटेल के आधार पर जांच शुरू की गई तो अनुराग चौरसिया , हरिश्चद्र यादव उर्फ पंडित निवासी गोबरा थाना चंदवक, सुभाष यादव निवासी बम्मावन (देवरिया) थाना केराकत, आकाश सिंह निवासी सेनपुरा चेतगंज वाराणसी तथा चंदन सोनकर निवासी पियरी चेतगंज के नाम सामने आए। मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना पर मोढ़ैला चौराहे पर अनुराग चौरसिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने हत्या की पूरी कहानी खोल दी।
बकौल एसओ, आरोपी ने बताया कि दोनों लूट की घटनाओं के बारे में जानते थे और उनकी करतूतों को पुलिस को बताने की धमकी दी थी। बस इसी पर बदमाशों ने राजू और उदय को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। आरोपी आकाश सिंह ने दोनो को फोन कर सेनपुरा मैदान में 30 मार्च को बुलाया। इसके बाद वे लोग सुभाष यादव के यहंा दावत की योजना बनाकर निकल पड़े। दानगंज के एक होटल में सभी ने जलपान भी किया। बम्मावन पहुंचने के बाद सायंकाल तीन बाइक पर सवार होकर सभी केराकत गए और एक सुनसान स्थान पर छककर शराब पी। राजू और उदय को कुछ अधिक शराब पिला दी। और रात आठ बजे दोनों की गोली मार कर हत्या कर दी। शवों की पहचान न हो इसके लिए बदमाशों ने नदी के किनारे गोबरा का यह स्थान चुना।