{"_id":"58792f9c4f1c1b5724ba81c0","slug":"following-remand-of-former-chief-kd-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लाक प्रमुख केडी की रिमांड स्वीकृत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व ब्लाक प्रमुख केडी की रिमांड स्वीकृत
jaunpur
Updated Sat, 14 Jan 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदवक थाना क्षेत्र के तरांव मोड़ पर हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी जरासी गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय प्रकाश सिंह उर्फ केडी सिंह को वारंट बी पर लखनऊ जेल से लाकर शुक्रवार को सीजेएम अभिनय कुमार मिश्र की अदालत में पेश किया गया।
जहां मजिस्ट्रेट ने आरोपी की 14 दिन की रिमांड स्वीकृत करते हुए मामले में पेशी के लिए 27 जनवरी की तिथि नियत की है। चंदवक थाना क्षेत्र के तरांव मोड़ पर 22 मई 2016 को बीडीसी सदस्य राधेश्याम सिंह और सिपाही विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
जिसमें जरासी गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय प्रकाश सिंह उर्फ केडी सिंह सहित अन्य 14 लोग आरोपी हैं। उधर, लखनऊ से पेशी पर दोहरे हत्याकांड के मामले में आए अजय प्रकाश उर्फ केडी सिंह के दो सहयोगियों को लाइन बाजार पुलिस ने सफारी गाड़ी सहित हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
उनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ सिटी अमित राय ने बताया कि सूचना मिली की केडी के दो सहयोगी सफारी गाड़ी से पुलिस वैन के पीछे - पीछे आ रहे हैं। जिनके पास असलहे हैं। तलाशी में वैसे तो कोई असलहा बरामद नहीं हुआ लेकिन गतिविधियां संदिग्ध पाएं जाने पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसमें एक चंदवक थाना क्षेत्र तो दूसरा आजमगढ़ के मेहनगर क्षेत्र का निवासी है।