फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five cases sent to prison

पांच पर केस दर्ज कर भेजा जेल 

Fri, 21 Oct 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 21 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Five cases sent to prison
बरसठी पुलिस हिरासत में नीली बत्ती गाड़ी के साथ पकड़े गए वर्दी धारी आरोपी।
बरसठी के आलमगंज में पकड़े गए वर्दीधारी पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। इसमें एक के पास एसओजी लखनऊ का फर्जी आई कार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस उसे पूरे गिरोह का मास्टर माइंड बता रही है। उसने ही भर्ती के नाम पर अन्य युवकों को भी अपने जाल में फंसाया और वसूली भी की।
विज्ञापन


आलमगंज में भरत मिलाप मेला में नीली बत्ती लगी जायलो सवार वर्दीधारी दूकानदारों से वसूली कर रहे थे। वसूली के दौरान ही एक दूकानदार से विवाद हो गया। भीड़ जुटी तो पुलिस वाले भी पहुंच गए। शक होने पर गाड़ी समेत सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि उसमें से चार भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव एवं एक बरसठी थाना के राजापुर गांव का निवासी है। कस्तूरीपुर गांव के मानिकचन्द, दिनेश कुमार कन्नौजिया, राकेश कुमार यादव, राजेश कुमार प्रजापति, एवं राजापुर गांव का सुरेंद्र उफ़ॱर अनिल कुमार पुलिस की वर्दी पहन व नीली बत्ती लगी जायलो कार से मेले में वसूली कर रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


थे। एसपी अतुल सक्सेना ने बताया कि सुरेंद्र उफ़ॱर अनिल के पास से एसओजी लखनऊ के दरोगा का फर्जी आईकार्ड मिला है। जिसपर मोबाइल नंबर और उसके  गांव का पता भी लिखा है। वही पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगता था। उसने 20-20 हजार रुपये लेकर पुलिस की वर्दी, जूते बैज व नेम प्लेट दिया और कहा कि तुम्हारी ड्यूटी मेले में सुरक्षा के लिए लगाई जा रही है। जहां पांचों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बरसठी पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed