{"_id":"57547c694f1c1bbf4810a85e","slug":"elderly-couple-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध दंपती की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध दंपती की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड प्रवक्ता और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद जांच करने पहुंचे डीआईजी डा. संजीव गुप्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के मलसिल गांव में रविवार की भोर में साढ़े तीन बजे के करीब घर के बाहर सो रहे वृद्ध दंपती की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और हवा में गोलियां दागते हुए फरार हो गए।
सूचना पर डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एसपी रोहन पी कनय, एएसपी ग्रामीण अरुण कुमार श्रीवास्तव और एसओ सिकरारा पुलिस बल व डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के दामाद आजमगढ़ निवासी प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
घटना का कारण पता नहीं चल सका है। वैसे संपत्ति विवाद को केंद्र में रखकर पुलिस छानबीन में जुटी है।मलसिल गांव निवासी 68 वर्षीय हृदयनारायण गोविंद बल्लभ पंत पीजी कालेज, प्रतापगंज में प्रवक्ता के पद से आठ साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। वह ब्लड कैंसर से पीड़ित थे।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही वह दिल्ली से इलाज कराकर लौटे थे। शनिवार की रात हृदय नारायण और उनकी पत्नी कांती देवी(65), बेटी कविता और दामाद सत्येंद्र गिरि घर के बाहर अलग अलग चारपाई पर सोये थे। भोर में करीब 3:30 बजे तीन बाइक पर सवार छह बदमाश वहां पहुंचे।
गाड़ी की आवाज सुन सत्येंद्र की नींद टूट गई। वह उठकर बैठ गए। तीनों बाइक से एक-एक बदमाश नीचे उतरे जबकि उनके साथी बाइक स्टार्ट कर खड़े थे। बदमाशों ने पूछा चाचा जी कहां हैं। वह कुछ समझ पाते तब तक हृदयनारायण भी जाग गए।
उन्होंने पूछा क्या बात है इस पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। बगल में चारपाई पर सो रही कांती देवी उन्हें बचाने दौड़ी तो बदमाशों ने उन पर भी गोली चला दी। हृदय नारायण के सिर और गले में गोली लगी जबकि उनकी पत्नी कांती देवी के सीने में और होंठ के नीचे गोली लगी।
दोनों की मौके पर मौत हो गई। उधर, गोली मारने के बाद बदमाश हवा में गोलियां दागते फरार हो गए। सूचना पर एसओ सिकरारा मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से 9 एमएम के दो और 315 बोर के तीन खोखे बरामद किए।