फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   criminals vandalized shop by brawl in a bike collision dispute

जौनपुर: बाइक टकराने के विवाद में मनबढ़ों ने दुकान में घुसकर की तोड़फोड़, दुकानदार के पुत्र समेत दो को मारी गोली

Sun, 13 Dec 2020 09:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 13 Dec 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
criminals vandalized shop by brawl in a bike collision dispute
घायल दुकानदार - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले के मछलीशहर नगर के सराय मोहल्ले के पास रविवार की शाम बाइक टकराने के बाद हुए विवाद ने उग्र रुप ले लिया। मनबढ़ों ने एक पक्ष के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दुकानदार के पुत्र समेत दो लोग घायल हुए। सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो अन्य भी छर्रा लगने से घायल हो गए। वारदात के बाद भाग रहे दो हमलावरों को लोगों ने पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


मछलीशहर कस्बा निवासी दीपक कुमार माली की कस्बे में गैस चूल्हा की दुकान है। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी बाइक से चुंगी चौराहे की तरफ जा रहे थे। सराय मोहल्ले के पास सामने से आ रहे एक सभासद के बेटे की बाइक से टक्कर हो गई। बाइक टकराने के बाद दोनों में बहस हो गई। किसी तरह वहां लोगों ने मामला शांत करा दिया। वहां से दीपक अपनी दुकान में चल गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद सभासद पुत्र ने फोनकर अपने साथियों को बुला लिया। छह-सात की संख्या में मनबढ़ दीपक की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। मनबढ़ों में से एक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से दीपक का पुत्र अनमोल माली (18) व बीच बचाव कर रहे पड़ोसी दुकानदार मोहम्मद अकील (35) जख्मी हो गए। दीपक (40) व गिरीश माली (55) भी छर्रा लगने से घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने हमलावरों को घेर लिया। भागते समय दो आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ गए। उनकी जमकर पिटाई की गई। पुलिस ने उन्हें भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अनमोल और अकील को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कोतवाली प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed