{"_id":"dcb81e74688e2a7ab0276f8a058823a8","slug":"chit-opened-the-secret-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट ने खोला हत्या का राज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिट ने खोला हत्या का राज
जौनपुर ब्यूराे
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
मुंबई के युवक की पाकेट में मिले चिट ने पुलिस को हत्यारों तक पहुंचा दिया। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोपी चाचा-भतीजा को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि पैसे के लालच में शादी का झांसा देकर मुंबई से युवक को मुंगराबादशाहपुर लाए और उसकी गला कसकर हत्याकर लाश को कबीरपुर के पास फेंक दिया था।
एसपी राजूबाबू सिंह की मानें तो मुंबई के उप नगरीय इलाका गोरेगांव ईस्ट के चाल पंचम थाना क्षेत्र के बुधई गांव निवासी गंगाधर सेठी से इलाहाबाद जिले के सरायममरेज थाना क्षेत्र के सिधौरा निवासी संजय शर्मा से जान पहचान
विज्ञापन
हुई। गंगाधर की पत्नी और बच्चों की मौत हो चुकी थी। संजय शर्मा शादी कराने का झांसा देकर पहले तो मुंबई में उसका मकान 17 लाख में बेचवा दिया। इसमें गंगाधर को साढ़े सात लाख रुपये नकद मिले। जिसमें से डेढ़ लाख
रुपये लेकर संजय शर्मा लड़की खोजने के लिए मुंबई से अपने गांव आया। जहां 20 दिसंबर को उसने एक बाइक खरीदी और 23 को मुंबई चला गया। 25 दिसंबर को उसने गंगाधर को बताया कि लड़की की व्यवस्था हो गई है।
शादी के लिए गाजियाबाद चलना होगा। जहाज से दोनों गाजियाबाद आए और वहां से दोनों इलाहाबाद आ गए। सेठी छह लाख रुपये नकद लेकर चला था । जिसमें से एक लाख जहाज का टिकट और अन्य में उसने खर्च कर दिया
और उसके पास पांच लाख बचे थे। संजय का चाचा कमलेश शर्मा एक दिन पहले ही मुंबई से घर आ गया था। 31 दिसंबर को तीनों की मुलाकात जंघई में हुई। जमकर शराब पीये और तीनों एक ही बाइक से मछलीशहर पवारा होते
हुए सिधौरा सरायममरेज के लिए चले। जहां रास्ते में मुंगराबादशाहपुर के कबीरपुर में सुनसान स्थान पर मफलर से गला कस दिया। बेहोश होने के बाद पत्थर से सिर कूंचकर शव फेंक दिया और पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
उन्हें नहीं पता था कि संजय का नंबर एक छोटे से कागज पर लिखा था जो उसकी जेब में पड़ा था। उसी कागज के सहारे पुलिस उस तक पहुंच गई और संजय शर्मा और उसके चाचा कमलेश को गिरफ्तार कर लिया।