फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Body found in the shop lovers, murder

प्रेमी-प्रेमिका की हत्या दूकान में मिले शव

Wed, 21 Dec 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Wed, 21 Dec 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
बदलापुर थाना क्षेत्र के पूरालाल गांव स्थित हार्डवेयर की छह दिन से बंद चल रही दूकान से मंगलवार को दिन में दूकानदार और उसकी प्रेमिका का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। युवक का शव जमीन पर पड़ा था और उसका चेहरा तेजाब से बुरी तरह झुलसा था जबकि युवती का शव फंदे से लटका था। उसका हाथ भी तेजाब से झुलस गया था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। दोनों 14 दिसंबर से लापता थे। देर शाम एसपी अतुल सक्सेना, एएसपी ग्रामीण अरुण कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे थे। चर्चा है कि मामला आनर किलिंग से जुड़ा हो सकता है।  
विज्ञापन


बदलापुर थाना क्षेत्र के अशुआपार गांव निवासी दिनेश उपाध्याय के बेटे प्रशांत उपाध्याय (27) की पूरालाल गांव में हार्डवेयर की दूकान थी। 14 दिसंबर की शाम तक वह दूकान पर देखा गया लेकिन रात में घर नहीं पहुंचा। उसी दिन से पड़ोस के कोलगांव निवासी वीरेंद्र सिंह की बेटी प्रतिमा सिंह (20) भी लापता हो गई थी। प्रतिमा स्नातक की छात्रा थी। प्रशांत शादीशुदा है। दोनों के परिवारवाले अपने स्तर से उनका पता लगाने में जुटे थे। मंगलवार को प्रशांत के घरवाले दूकान पर पहुंचे और उसका ताला तोड़ा तो अंदर दोनों के शव देख चीख पड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed