{"_id":"5873eb9e4f1c1b1529ba9326","slug":"bjp-general-secretary-s-brother-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा महामंत्री के भाई पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा महामंत्री के भाई पर केस
jaunpur
Updated Tue, 10 Jan 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम भाजपा के जिला महामंत्री के भाई की स्कार्पियो से 1.18 लाख रुपये, प्रचार सामग्री और ब्लैंक चेक मिलने के मामले में पुलिस ने अाचार संहिता उल्लंघन के मामले में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज कर रुपये और प्रचार सामग्री को जब्त कर लिया है।
भाजपा के जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह के भाई ऋतुराज सिंह को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठित उड़ाका दल ने रविवार की रात करीब दस बजे रामपुर थाना क्षेत्र के धनुहा तिराहे के पास से भाजपा के जिला महामंत्री की स्कार्पियो से एक लाख 18 हजार रुपये और प्रचार सामग्री,
ब्लैंक चेक बरामद किया था। जांच पड़ताल के बाद देर रात में ही पुलिस ने ऋतुराज सिंह के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। पुलिस अधीक्ष्क अतुल सक्सेना ने बताया कि केस दर्ज कर रुपये और प्रचार सामग्री को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
इसकी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी गई है। चुनाव आयोग की टीम इसकी जांच करेगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर इस संबंध में भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि पुलिस सरकारी एजेंट के रूप में काम कर रही है।
भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि स्कार्पियो में कोई प्रचार सामग्री नहीं थी। दो जनवरी को लखनऊ में आयोजित परिवर्तन रैली के लिए पंफलेट, पट्टी आदि सामग्री पहले से आई थी। उसमें से दो चार पट्टी, कैप आदि बचे थे जो गाड़ी में पड़े रह गए थे।
रही बात रुपयों की तो ऋुतुराज का अपना व्यवसाय है और किसी बड़े व्यवसायी के लिए लाख दो लाख रुपये लेकर चलना बड़ी बात नहीं है। पुलिस सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है।