फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After the abduction, killing of cattle dealer

अपहरण के बाद पशु व्यापारी की हत्या

Thu, 05 Jan 2017 01:52 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 05 Jan 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
After the abduction, killing of cattle dealer
मीरगंज में अपहरण के बाद पशु व्यापारी की हत्या के बाद रोते  घर के लोग।
जिले की सीमा से लगे इलाहाबाद के सरायममरेज थाना क्षेत्र के भंडा गांव निवासी पशु व्यापारी की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। सरायकंश स्टेशन के पास व्यापारी का शव मिलने की सूचना पर लोगों ने बुधवार को भंडा गांव के पास जंघई दुर्गागंज सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। बोलेरो सवार बदमाशों ने सोमवार की रात पशु व्यापारी का अपहरण कर लिया था। सरायममरेज थाना क्षेत्र के भंडा गांव निवासी लाल बहादुर सिंह (55) गांव में खेती किसानी करने के साथ दूध और पशुओं का व्यापार करते थे।
विज्ञापन


घर वालों के मुताबिक दो जनवरी की रात घर पर पहुंचे बोलेरो और पिकअप सवार कुछ लोग उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले गए थे। अगले दिन तक वह वापस नहीं लौटे तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सरायकंसराय स्टेशन पर एक व्यक्ति का शव मिलने की खबर अखबारों में छपी तो लोग दुर्गागंज थाने पहुंचे। वहां फोटो और कपड़े से शव की पहचान लालबहादुर सिंह के रूप में हुई। परिवार के लोगों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है।


घटना से गुस्साए लोगों ने भारतीय किसान यूनियन अवध के प्रदेश अध्यक्ष राम लोलारख सिंह के नेतृत्व में भंडा गांव के पास सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed