{"_id":"f7d6e78927dfe6c5d71c5a08f28d0f0a","slug":"advocates-of-the-home-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के घर लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता के घर लूटपाट
जौनपुर ब्यूराे
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद मुहल्ले में एसपी आवास से सटे अधिवक्ता के घर मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने उनकी मां को घायल कर पांच लाख रुपये के गहने और 35 हजार रुपये नकदी लूट ले गए।
घायलावस्था में अधिवक्ता की मां पार्वती देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी है। दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता सुनीता श्रीवास्तव आईएमए हाउस के बगल में अपनी मां पार्वती श्रीवास्तव
और चार साल के बेटे के साथ रहती हैं। बेटा स्कूल गया था और वह कचहरी चली गई थीं। घर में अकेले उनकी मां थीं। दोपहर तकरीबन 12 बजे एक बदमाश घर में घुस गया। उसने बताया कि वह अलीगढ़ से आया है, और सुनीता श्रीवास्तव
विज्ञापन
से आवेदन लिखवाना चाहता है। पार्वती देवी ने बताया कि कचहरी चले जाइए। इस पर उसने बहाने से एक गिलास पानी मांगा। जैसे ही पार्वती देवी पानी लेने के लिए किचन में गईं उसने पीछे से हमला कर दिया और उनके गले से चेन छीन
ली। पार्वती देवी उससे उलझीं तो उसने सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह जान बख्श दे जो लूटपाट करना चाहे कर ले। बदमाश को उन्होंने गोदरेज आलमारी की चाभी दे दी। उसने करीब पांच लाख मूल्य के
अधिवक्ता और उनकी मां के गहने और 35 हजार रुपये लूटकर धमकी देते हुए भाग गया। लोगों का कहना है कि गेट के बाहर बदमाश के अन्य साथी भी खड़े थे। मां के शोर करने पर आसपास के लोग जुट गए और
उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इंस्पेक्टर लाइन बाजार राजमोहन यादव का कहना है कि अधिवक्ता की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।