फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रेल राज्य मंत्री ने उपनिरीक्षक को किया सम्मानित

रेल राज्य मंत्री ने उपनिरीक्षक को किया सम्मानित

Sun, 24 Feb 2019 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
रेल राज्य मंत्री  ने उपनिरीक्षक को किया सम्मानित

विज्ञापन
बदलापुर/जफराबाद। बदलापुर क्षेत्र के उमरी खुर्द निवासी रेलवे सुरक्षा बल में तैनात उपनिरीक्षक जयचंद शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य पर केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा विशेष बल छठवीं बटालियन के नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पुलिस पदक प्रदान किया। 30 जनवरी को जफराबाद में गाड़ी संख्या 13050 डाउन एक्स्प्रेस से सत्रह बैग से 500 कछुओं की बरामदगी के साथ एक महिला को गिरफ्तार करने पर उपनिरीक्षक शर्मा की टीम को लखनऊ के मंडल रेल प्रबंधक ने छह हजार रुपये का इनाम दिया है। रेलवे सुरक्षा बल जफराबाद में तैनात उपनिरीक्षक शर्मा पुलिस पदक से सम्मानित किए जाने वाले 62 लोगों में लखनऊ मंडल से इकलौते हैं। वर्ष 1995 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद वर्ष 1996 में उन्हें आर पी एफ में उपनिरीक्षक पद पर तैनाती मिल गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed