फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ओरियंटल बैंक में लगी आग लाखों की क्षति

ओरियंटल बैंक में लगी आग लाखों की क्षति

Thu, 07 Mar 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
ओरियंटल बैंक में लगी आग  लाखों की क्षति

विज्ञापन
खेतासराय। ओरियंटल बैंक की खेतासराय शाखा में बुधवार की बोर में शार्टसर्किट से आग लग गई। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तबतक बैंक में कम्प्यूटर, एसी, पंखा, अभिलेख, फर्नीचर समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि स्ट्रांग रूम तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो अधिक नुकसान हो सकता था।

भोर में करीब साढ़े चार बजे बैंक शाखा के पास स्थित एटीएम पर तैनात गार्ड प्रदुम्न तिवारी ने बैंक से धुआं उठता देख शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष ने आग की तीव्रता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी । करीब एक घण्टे बाद फायर ब्रिगेड पहुंचा। लेकिन तब तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। सुबह 6 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया । आग लगने से बैंक के 6 कम्प्यूटर, कुर्सी, एसी, पंखे व स्टेशनरी समेत लाखों का सामान जल कर नष्ट हो गया। आग लगने के चलते बुधवार को शाखा में लेनदेन ठप रहा ।शाखा प्रबंधक ज्ञानेजय के अनुसार आग शार्ट सर्किट से लगने की संभावना है । लेनदेन शुरू होने में एक दो दिन का समय लगेगा ।स्ट्रांग रूम सुरक्षित है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed